झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, 30 पार पहुंचा पारा [Summer heat increased in Jharkhand, mercury crossed 30]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में गर्मी की तपिश शुरू हो गयी है. इस बार मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रांची में दिन का तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री पर आ गया है और रात का पारा 2.8 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात में पारा चढ़ने से गर्मी लगने लगती है। राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटे में बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर राज्य अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गयी है और लोग बेहाल हो गया है। पांच दिन बाद तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट और रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट को सकती है।

इसे भी पढ़ें

राजधानी रांची में दिनदहाड़े 14 लाख की छिनतई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं