झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी, अगले 5 दिनों में और गर्मी की संभावना [Temperatures rise in Jharkhand, more heat likely in next 5 days]

1 Min Read

रांची। झारखंड के सभी इलाके में गर्मी दस्तक दे चुकी है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है, और अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आसमान साफ रहेगा और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, झारखंड को बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।

बीते 24 घंटे के मौसम की स्थिति की बात करें तो सोमवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सबसे कम तापमान गढ़वा का था, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें

बसंत में गर्मी का थपेड़ा, झारखंड के कई जिलों का पारा 30 के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं