झारखंड में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 पिस्टल और मशीनों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार [Illegal arms factory busted in Jharkhand, 6 accused arrested with 10 pistols and machines]

1 Min Read

गिरिडीह गिरिडीह पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ थाना के चपरयामो गांव में मोहम्मद दयामुद्दीन के घर में अवैध पिस्तौल बनाई जा रही है। सूचना के बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस टीम में एटीएस झारखंड, रांची और बंगाल एसटीएफ के अधिकारी शामिल थे।

कई अर्धनिर्मित हथियार बरामदः

छापेमारी में 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 पिस्टल के पिछले हिस्से और कई मशीनें बरामद की गईं। जब्त सामान में 2 मिलिंग मशीन, एक लेथ मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन और एक डीजी जनरेटर शामिल हैं। इसके अलावा 31 पिस्टल बैरल, 6 लोहे के टुकड़े, 39 लोहे की पत्तियां और एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

इनकी हुई गिरफ्तारीः

गिरफ्तार आरोपियों में जमुआ के मोहम्मद दयामुद्दीन, मुंगेर जिले के मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अफरोज और परहम गांव के रूपेश शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने जमुआ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

CHILD TRAFFICKING रैकेट का भंडाफोड़, 4 को पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं