झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलामू और बोकारो जिला समिति का किया गठन [Jharkhand Mukti Morcha formed Palamu and Bokaro district committees]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पलामू और बोकारो जिला समिति का गठन कर दिया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से सोमवार को दोनों जिला समितियों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। पलामू जिला समिति की कमान राजेंद्र कुमार सिन्हा ‘गुड्डू’ को सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में बालकिशन उरांव और सन्नू सिद्दकी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, रंजन चंद्रवंशी को सचिव, विशाल कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन सचिव और सह सचिव के पदों के लिए नामों की अनुशंसा की जानी है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि जिला समिति का पूर्ण विस्तार सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।

इसी तरह बोकारो जिला समिति की अध्यक्षता रतन लाल मांझी को सौंपी गई है। समिति में गिरधर महतो, मोहन मुर्मू, घन्नू हांसदा और फिरदौस को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार महतो को सचिव और पंकज जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन सचिव और सह सचिव के नामों को लेकर भी जल्द ही अनुशंसा की जाएगी।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने निर्देश जारी किया है कि जिला समिति के पदाधिकारी जल्द से जल्द बैठक करें ताकि समिति का पूर्ण गठन हो सके और संगठनात्मक कार्यों को गति दी जा सके।

इसे भी पढ़ें

कल धनबाद आयेंगे राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा के समापन में होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं