झारखंड प्रदेश तेली समाज ने तिलेश्वर साहू को दी श्रद्धांजलि [Jharkhand State Teli Society paid tribute to Tileshwar Sahu]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। पूरे तेली समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद तिलेश्वर साहू की 11वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी गयी। झारखंड प्रदेश तेली समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुबास साहू के नेतृत्व में रांची के मोरहाबादी परिसर में युवाओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

सुबास साहू ने कहा कि शहीद तिलेश्वर साहू एक शेरदिल इंसान के साथ बहुत बड़े समाजसेवी थे, वे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। महिलाओं के सम्मान के लिए उन्होंने सदा ही आवाज बुलंद की। उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनके पुत्र जीपीटीएस के अध्यक्ष अरुण साहू लगातार प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड का बजट सत्र : दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित, सदन कल तक के लिए स्थगित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं