झारखंड के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, सीधी नियुक्ति के लिए बनेगी नियमावली [Rules will be made for direct appointment of Jharkhand players]

1 Min Read

रांची। झारखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अब उनकी सीधी नियुक्ति की राह आसान होगी। झारखंड सरकार इसके लिए जल्द ही नियमावली बनाने जा रही है। आज झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्, 2024-25 का बजट पेश किया गया। इस बार 1 लाख 45 हजार 4 सौ करोड़ का बजट पेश किया गया है।

इस बार के बजट में खिलाड़ियों के लिए भी अच्छी खबर है। झारखंड के खिलाड़ियों के सीधी नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई जाएगी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि “राज्य के सभी गांवों में एक सिद्दो-कान्हो युवा क्लब की स्थापना की जा रही है। झारखंड उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति (भर्ती एवं सेवाशर्त्त) नियमावली, 2025 बनायी जायेगी।”

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया सम्मानित 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं