झारखंड की 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं, जेलर और क्लर्क के भरोसे पूरी व्यवस्था [There is no jail superintendent in 19 jails of Jharkhand, the entire system is dependent on the jailer and clerk]

1 Min Read

रांची। झारखंड की जेलों में जेल अधीक्षक नहीं हैं. इन जेलों की व्यवस्था जेलर और क्लर्क के भरोसे चल रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 31 जेल हैं। इनमें से 28 जेलों में जेल अधीक्षक के पद स्वीकृत हैं। लेकिन 28 में से 19 जेलों में जेल अधीक्षक ही नहीं है।

इन 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं

जिन 19 जेलों में जेल अधीक्षक नहीं हैं, उनमें रांची, घाटशिला, साकची, सरायकेला, खूंटी, रांची, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, रामगढ़, तेनुघाट, धनबाद, कोडरमा, मधुपुर, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, राजमहल, पाकुड और ओपन जेल हजारीबाग शामिल है।

इसे भी पढ़ें

जानें, झारखंड की जेलों में पोस्टिंग के लिए क्यों लगती है बोली

Share This Article
Exit mobile version