जय किशोर चौधरी ने ED कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत [Jai Kishore Chaudhary surrenders in ED court, gets bail]

1 Min Read

रांची मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी जय किशोर चौधरी ने सोमवार को रांची की PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) विशेष अदालत में सरेंडर किया। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत प्रदान की।

जय किशोर चौधरी, जो खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले के दौरान कार्यपालक अभियंता थे, पर उन पर करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। ईडी ने उन्हें अपनी प्रोसिक्यूशन कंप्लेन में आरोपी बनाया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गयी है। उनकी ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार कंठ ने कोर्ट में अपनी दलीलें पेश की।

इसे भी पढ़ें

मनरेगाकर्मियों ने घेरा मंत्री इरफान अंसारी का आवास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं