चाईबासा में IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल [ IED blast in Chaibasa, 3 soldiers injured]

1 Min Read

घायल रांची एयरलिफ्ट किये गये

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में 3 जवानों के घायल होने की सूचना है।
हालांकि अभी पुलिस या सुरक्षाबल की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के निकट घटी घटनाः

जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है।

सर्च अभियान चलाने के दौरान ब्लास्ट हुआः

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ का 197 बटालियन सर्चिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जहां घटना घटी है वह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है। मौके पर सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

गुमला में IED ब्लास्ट, 5 साल की बच्ची घायल, रिम्स रेफर

Share This Article
Exit mobile version