रांची। दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके से झारखंड की रहने वाली एक महिला नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह राष्ट्रीय राजधानी में फर्जी पहचान बना कर रह रही थी और एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय महिला नक्सली मूल रूप से पूर्वी राज्य के पश्चिमी सिंहभूम के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है। वह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के कई मामलों में वांछित थी। नक्सली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
झारखंड की एक अदालत ने 26 मार्च 2023 को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली दिल्ली में लगभग 2020 में दिल्ली आयी थी। वह झूठी पहचान के आधार पर नोएडा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
इसे भी पढ़ें
राम मंदिर पर हमले की साजिश को STF ने किया नाकाम, ISI का एजेंट गिरफ्तार








