चतरा में हुई इस शादी की चहुंओर हो रही चर्चा, सिर्फ आठ महीने में पति को छोड़ प्रेमी से रचायी शादी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

चतरा : चतरा के गिद्धौर में हुई एक शादी चर्चा में है। इस शादी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें लड़की ने आठ महीने में अपने पति को छोड़ प्रेमी से दुबारा शादी रचा ली। वाकया ये है कि गिद्धौर की रहनेवाली अंशु कुमारी गांव के ही राजकुमार राज से प्यार करती थी। लेकिन राजकुमार उसके घरवालों को नापसंद था। अंशु की पसंद को दरकिनार करते हुए उसके परिजनों ने उसकी शादी गिद्धौर के ही दीपक कुमार से जुलाई 2022 में कर दी।

लेकिन अंशु अपने पहले प्यार को भूल नहीं पायी और घरवालों के समझाने का भी उसपर कोई असर नहीं हुआ। लाख समझाने के बाद भी जब वो दोनों नहीं माने तो शादी के आठ महीने के बाद अंशु की दूसरी शादी करा दी गयी। दोनों की शादी जपुआ के शिव मंदिर में हुई। शादी में खास बात ये रही कि लड़की अंशु कुमारी का प्रेमी राजकुमार राज और उसका पहला पति दीपक कुमार दोनों दोस्त हैं। गांव में हुई इस शादी की चर्चा चारो ओर हो रही है। शादी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं