गोमिया में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार [Revenue employee arrested taking bribe in Gomia]

1 Min Read

बोकारो। गोमिया अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ललन कुमार को ऑनलाइन नाम सुधारने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम उसे लेकर धनबाद चली गई है। उससे फिलहाल पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें

बोकारो के गोमिया में जंगली हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं