गिरिडीह: दादी के अंतिम संस्कार में गया पोता की डैम में डूबने से हुई मौत [Giridih: Grandson who went to grandmother’s funeral dies due to drowning in dam]

2 Min Read

गिरिडीह गिरिडीह जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार की दोपहर को चचेरी दादी के अंतिम संस्कार करने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी। यह घटना मुफस्सिल और पीरटांड थाना क्षेत्र की बराकर नदी घाट पर घटी है। मिली जानकारी के अनुसार बदडीहा गांव निवासी टिंकू विश्वकर्मा की मां का निधन हो गया था। ऐसे में अंतिम संस्कार करने के लिए गांववालों के साथ शिवम भी बरकार नदी गया।

मुखाग्नि के बाद लोग नदी में स्नान कर रहे थे। कुछ लोग नदी में बने चेक डैम के पास भी स्नान कर रहे थे। यही नहाने के दौरान शिवम चेकडैम के पास नदी के धार से बने गड्ढे में जा फंसा। गड्ढा गहरा था और वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मृत्यु हो गयी।

सूचना मिलते ही दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इस बीच मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत से शिवम को निकाला। शिवम को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। इधर बताया जा रहा है कि शवम अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। पीरटांड पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह के इस उद्योगपति ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं