खूंटी-चाईबासा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत [Tragic accident on Khunti-Chaibasa road, two youths died]

1 Min Read

खूंटी। झारखंड में खूंटी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। मुरहू थाना क्षेत्र के जाते गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के कोनवा गांव निवासी विपिन बोदरा और सुजीत सोय मुरूम के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विपिन बोदरा का सिर धड़ से अलग हो गया। कार चालक दुर्घटना के बाद अपनी कार को लॉक करके फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार और बाइक दोनों की गति बहुत तेज थी।

इसे भी पढ़ें

खूंटी-चाईबासा बार्डर पर मुठभेड़, में नक्सली एरिया कमांडर ढेर

Share This Article
Exit mobile version