कुणाल षाड़ंगी की नई थार पर धोनी ने दिया ऑटोग्राफ [Dhoni gave autograph on Kunal Shadangi’s new Thar]‎

2 Min Read

पूर्व विधायक ने कहा-धोनी व्यक्तिगत रिश्तों में भी‎ चैंपियन

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ‎कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने ‎‎खास दोस्त और बहरागोड़ा के पूर्व ‎‎विधायक कुणाल षाड़ंगी की नई ‎महिंद्रा थार गाड़ी पर ऑटोग्राफ‎ देकर इस पल को खास बना‎ दिया।

कुणाल षाड़ंगी, जो झारखंड ‎‎स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के‎ सदस्य भी हैं, धोनी से मिलने ‎उनके आवास पहुंचे और अपनी‎ नई गाड़ी को दिखाया।‎

पल को यादगार बना दिया माही नेः

धोनी ने गाड़ी पर अपने हस्ताक्षर ‎करके इसे यादगार बना दिया। यह‎ पल न केवल उनकी दोस्ती के‎ मजबूत रिश्ते को दर्शाती है, बल्कि ‎धोनी के फैन्स के बीच उनकी ‎लोकप्रियता को और बढ़ा देती ‎है।

कुणाल ने इस मौके पर कहा‎ कि धोनी के इस खास अंदाज ने ‎एक बार फिर साबित कर दिया कि‎ वे केवल मैदान पर ही नहीं,‎ बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों में भी‎ चैंपियन हैं।

एमएस धोनी एक सच्चे‎ दोस्त भी हैं: कुणाल षाड़ंगी

कुणाल षाड़ंगी ने नई गाड़ी‎ खरीदने के बाद धोनी से मिलने‎ की इच्छा जाहिर की, जिसे धोनी ‎ने खुशी-खुशी पूरा किया। धोनी से‎ ऑटोग्राफ पाकर कुणाल ने कहा- ‎एमएस धोनी न केवल एक महान‎ खिलाड़ी हैं, बल्कि एक सच्चे‎ दोस्त भी हैं।

उनकी सादगी और ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎गर्मजोशी अद्वितीय है। झारखंड‎ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में‎ सदस्य होने के नाते कुणाल का‎ धोनी से पुराना जुड़ाव है। ‎

इसे भी पढ़ें

मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी फोन पर बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं