कुख्यात अमन साहू को पुलिस ने किया ढेर [The notorious Aman Sahu was killed by the police]

1 Min Read

रांची। झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है। अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी।

इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे आकाश की प्रेमिका जेल से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं