कानून व्यवस्था को लेकर सदन गरमाया, हंगामा [House heated up over law and order, uproar]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा में सोमवार को कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार हो रही हत्या का मामला उठाया। लॉ एंड ऑर्डर के विषय पर सदन में चर्चा की मांग की।

उन्होंने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है क्या यही है। रांची, मांडर और हजारीबाग़ में हुयी घटना को गिनाया। बाबूलाल ने कहा कि पिछले 25 साल में ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। इसके बाद भाजपा विधायक नवीन जयसवाल वेल में आ गए।

सदन करना पड़ा स्थगितः
इसके बाद भाजपा के सभी विधायक भी वेल में जाकर हंगामा करने लगे। स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो इस दौरान प्रश्नकाल चलाने का सहयोग मांगते रहे। बावजूद इसके हंगामा जारी रहने के कारण सदन को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

आज है झारखंड विधानसभा का तीसरा दिन, वित्त मंत्री पेश करेंगे तृतीय अनुपूरक बजट 

Share This Article
Exit mobile version