कांग्रेस में संगठन के कार्यों का बंटवारा, मंत्री को मिले प्रमंडल और विधायकों जिले का जिम्मा [Division of organizational work in Congress, minister gets responsibility of division and MLAs’ district]

2 Min Read

रांचीकांग्रेस संगठन के कार्यों के बेहतर संचालन के लिए मंत्री और विधायकों के बीच कार्यों का बंटवारा कर दिया है। पार्टी के मंत्रियों को प्रमंडल और विधायकों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देशों के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंत्रियों और विधायकों के बीच कार्यों का बंटवारा किया है।

महीने में दो बार बैठक करेंगे विधायकः

विधायक अपने दायित्व वाले जिले में महीने की पहली तारीख को और दूसरे जिले में 15 तारीख को बैठक आयोजित करेंगे। वे जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कमेटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मांग पत्र या याचिका प्राप्त करेंगे। साथ ही, शिकायत याचिकाओं का विवरण इकट्ठा करेंगे और फिर संबंधित सरकारी अधिकारियों या मंत्रियों से मिलकर इन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे विधायकः

विधायक संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा के साथ-साथ केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भाग लेंगे। वे 20 सूत्री कार्यक्रम समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पार्टी में युवाओं, महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे।

इन मंत्रियों को मिली प्रमंडलों की जिम्मेदारीः

राधाकृष्ण किशोर- पलामू और कोल्हान प्रमंडल
डॉ इरफान अंसारी- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
दीपिका पांडेय सिंह- संताल परगना प्रमंडल
शिल्पी नेहा तिर्की- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
विधायकों को मिली जिलावार जिम्मेदारीः
प्रदीप यादव- देवघर और दुमका
राजेश कच्छप- पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा
डॉ रामेश्वर उरांव- लोहरदगा और पलामू
रामचंद्र सिंह- लातेहार और गढ़वा
नमन विक्सल कोंगाड़ी- खूंटी और रांची
भूषण बाड़ा- सिमडेगा और गुमला
अनूप सिंह- धनबाद और कोडरमा
सोना राम सिंकू- प सिंहभूम और सरायकेला
ममता देवी- रामगढ़ और हजारीबाग
निशात आलम- पाकुड़ और साहिबगंज
सुरेश बैठा- गोड्डा और चतरा
श्वेता सिंह- बोकारो और गिरिडीह

इसे भी पढ़ें 

झारखंड दौरे पर कांग्रेस प्रभारी के राजू, कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं