एल ख्यांगते बने जेपीएससी के नए अध्यक्ष, 6 महीने बाद भरा खाली पद [L Khyangte becomes new president of JPSC, vacant post filled after 6 months]

1 Min Read

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर एल ख्यांगते की नियुक्ति की गई है। ख्यांगते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। यह पद लगभग 6 महीने से खाली था, और राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

उनके नियुक्ति से कार्यो में गति मिलने की आशा

एल ख्यांगते की नियुक्ति से जेपीएससी के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, खासकर राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों के मामले में। उनके अनुभव का लाभ राज्य को मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि वे राज्य प्रशासन में काफी समय तक काम कर चुके हैं और उनके पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है।

इसे भी पढ़ें

एल खियांग्ते बने झारखंड के नये मुख्य सचिव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं