उत्तर भारत में बर्फ़बारी की वजह से झारखंड में बढ़ेगी ठंड [Due to snowfall in North India, cold will increase in Jharkhand]

2 Min Read

रात में कनकनी का होगा एहसास

रांची। झारखंड में धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 नवंबर से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिलेगा क्योंकि उत्तर भारत में बर्फ़बारी और ठंडी हवा चलने की वजह से झारखंड में भी धुंध और बादल देखने को मिल सकते हैं। वही रात के समय कनकनी बढ़ सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटे में रांची के मौसम की बात की जाए तो रांची का न्यूनतम तापमन 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमन 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कांके के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं मेदीनीनगर का न्यूनतम तापमन 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

26 नवंबर से बदलेगा झारखंड का मौसम

आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान शुष्क रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। वही दोपहर में अच्छी खासी धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को रात के समय काफी ठंड का एहसास होगा।

वहीं मौसम विभाग की माने से 26 नवंबर तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं ठंड की वजह से कोहरा भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

जानिए झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं