अबुआ अधिकार मंच का रांची विवि में हुआ होली मिलन, खूब उड़े रंग गुलाल [Abua Adhikar Manch organised Holi meet at Ranchi University, colours and gulal were spread in abundance]

1 Min Read

रांची। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में सोमवार को अबुआ अधिकार मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उमंग और उत्साह के साथ रंगों के इस पावन त्यौहार का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर इस समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।

सभी ने मिलकर रंगों की बौछार की और होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए पर्व की खुशियां बांटी। इस उल्लासमय आयोजन में अबुआ अधिकार मंच के संरक्षक आशुतोष गोस्वामी, युवा नेता वेदांत कौस्तव एवं मंच के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

मंच के नेताओं ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक शुक्ला, राहुल तिवारी, विशाल कुमार यादव सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति, समायोजन की मांग की

Share This Article
Exit mobile version