होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने रांची और बिहार को दी है स्पेशल ट्रेन की सौगात [On the occasion of Holi, Indian Railways has given the gift of a special train to Ranchi and Bihar]

2 Min Read

रांची। होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने रांची और जयनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे लोग त्योहार के दौरान अपने गांवों तक आसानी से पहुंच सकें।

जानिए स्पेशल ट्रेन के बारे

ट्रेन संख्या 08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल 12 मार्च 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन एक दिन के लिए चलेगी। यह रांची से सुबह 14:50 बजे रवाना होगी और मुरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए 13 मार्च को सुबह 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल 13 मार्च 2025 को जयनगर से रवाना होगी और 14 मार्च को रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन भी एक दिन के लिए चलेगी, जो दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, धनबाद, बोकारो होते हुए रांची पहुंचेगी।

इन होली स्पेशल ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 2 एसएलआरडी कोच, 2 सामान्य श्रेणी के कोच, 13 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच, 2 वातानुकूलित 3-टियर कोच और 1 वातानुकूलित 2-टियर कोच शामिल होंगे, ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव हो सके।

इसे भी पढ़ें

पेरिस में रेलवे स्टेशन के पास वर्ल्ड वॉर 2 का जिंदा बम मिला

Share This Article
Exit mobile version