रांची DC की पहल, ‘अबुआ साथी’ के जरिये जन शिकायतों की होगी सुनवाई [Ranchi DC’s initiative, public complaints will be heard through ‘Abua Sathi’]

2 Min Read

जारी किया व्हाट्सएप नंबर

रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आम लोगों की सुविधा के लिए नई पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर आम जनों की समस्या की समाधान के लिए नई पहल की है। अब जिले के निवासी अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर ‘9430328080’ जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को “अबुआ साथी” के तहत भेज सकते हैं।

शिकायतों का तेजी से होगा समाधानः

इस नई व्यवस्था से प्रशासन को शिकायतों के समाधान में तेजी लाने में मदद मिलेगी और नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलेगा। यह पहल प्रशासन की जनता से जुड़ाव बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समस्या का पूरा विवरण दे सकते हैः

जिला प्रशासन ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें भेजने वाले नागरिकों अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं। इसके साथ ही नाम और संपर्क जानकारी भी भेजें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है उद्देश्यः

प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। रांची जिला प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Share This Article
Exit mobile version