रांची के 50 और 80 पार बुर्जुगों ने जीता सोना और चांदी [Ranchi’s 50 and 80 old people won gold and silver]

1 Min Read

रांची। कहते हैं अगर इरादे बुलंद हो तो उम्र की बाधा रास्ते का रोड़ा नहीं बनती है। कुछ यही साबित किया है झारखंड के मास्टर एथलीटों ने। बेंगलुरु में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के दो एथलीटों ने स्वर्ण और रजत पदक जीता है और अपने हौसले की मिसाल पेश की है।

इसमें सबसे पहले 80 प्लस आयु वर्ग में राम प्रताप मुंडा ने पांच किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लॉग जंप में 55 प्लस आयु वर्ग कैटेगरी में मैरी मुंझनी ने रजत पदक अपने नाम किया है. चार से नौ मार्च तक बेंगलुरु में चलने वाले इस नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, 30 पार पहुंचा पारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं