रांची के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी धराया [Minor girl student raped in Ranchi hotel, accused arrested]

1 Min Read

रांची। रांची के एक होटल में एक नबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई हैष पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रात में रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बार में तीन लड़के और दो लड़कियां पार्टी करने के लिए गये थे।

लौटने के दौरान लालपुर चौक के पास एक लड़के का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसके दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले कर चले गए। वहीं नबालिग लड़की को आरोपी घर छोड़ देने के बहाने एक होटल ले गया और कमरे में जबरदस्ती की। मामला शनिवार को पुलिस के संज्ञान में तब आया जब नाबालिग थाना पहुंची।

इसे भी पढ़ें

5 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं