महाशिवरात्रि पर हजारीबाग में हिंसक झड़प, कई घायल [Violent clash in Hazaribagh on Mahashivratri, many injured]

2 Min Read

पथराव और आगजनी, एक कार-3 बाइक और दुकान आग के हवाले

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में बुधवार को महाशिवरात्रि पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने किया लाठीचार्जः

उपद्रवियों ने तीन बाइक, एक दुकान और एक कार को आग के हवाले कर दिया। एक ऑटो में भी तोड़ फोड़ की गई है। वहीं, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर हल्का लाठीचार्ज भी किया।

पुलिस ने स्थिति पर पाया काबूः

घटना इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुआ विवादः

बताया जा रहा है कि शिवरात्रि पर लाउडस्पीकर लगाए जा रहे थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद झड़प शुरू हो गई।

बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर मौजूदः

प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है।

प्रशासन ने की शांति बनाये रखने की अपीलः

जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में बड़ा सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई बस, 30 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं