मतदाता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द करें निपटारा: के रवि कुमार [Resolve pending applications for voter ID card as soon as possible: K Ravi Kumar]

1 Min Read

रांची। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादित करें। किसी भी मतदाता को मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण से संबंधित कोई शिकायत न रहे। वे बुधवार को राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचयन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटरों के साथ वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे।

के रवि कुमार ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदाता पहचान पत्र बनाने में जीरो एरर के लक्ष्य से कार्य करना है। विगत के चुनावों में मतदाता सूची के निर्माण एवं मतदाताओं के पंजीकरण के लिए बेहतर कार्य हुए हैं। उस कार्यप्रणाली को अभी भी एक्टिव रखें जिससे ससमय मतदाओं के समस्याओं का निराकरण होता रहे।

इसे भी पढ़ें

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान की तैयारी पूरी, बाइक सवार करेंगे क्विक रिस्पांसः के रवि कुमार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं