बोकारो में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार [ASI arrested taking bribe in Bokaro]

2 Min Read

केस से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगी थी घूस

बोकारो। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बोकारो के गांधीनगर थाना में तैनात एएसआई अजय प्रसाद को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी को सेंट्रल कोल्ड फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के क्वार्टर से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

केस से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वतः

मामला 9 मार्च का है, जब गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। एएसआई अजय प्रसाद ने शिकायतकर्ता को फोन कर थाना बुलाया और उसे मारपीट के केस में अभियुक्त बताया।

एएसआई ने शिकायतकर्ता को छात्र बताते हुए केस से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर चरित्र पर दाग लगाने की धमकी भी दी।

तथ्य सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गईः

शिकायतकर्ता ने इसकी कंप्लेन एसीबी से की। एसीबी ने आवेदन की जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की। टीम आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर शाम में धनबाद एसीबी कार्यालय ले आई। एसीबी डीएसपी जीतेंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

5000 घूस लेते पंचायत सेवक धराया; एसीबी ने की कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं