बाबूलाल ने राज्य सरकार पर कसा तंज, कहा-नौटंकी हो रही [Babulal took a dig at the state government, said – drama is going on]

1 Min Read

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तज कसा है। उन्होंने सरकार को को नौटंकीबाज बताया है। उन्होंने कहा है कि फ्लाईओवर रैंप निर्माण का विरोध कर रहे आदिवासियों पर मुकदमा, फिर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश, बढ़िया नौटंकी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले तो सरहुल पर्व मनाने वालों को डराने के लिये उन पर एफआईआर करो।

फिर सहानुभूति बटोरने के लिये इस एफआईआर पर किसी भी तरह का कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दो। पुलिस को कार्रवाई करने से रोको। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अगर सही में सरहुल पर्व की भावना का एहसास है तो सबसे पहले उन पुलिस वालों को निलंबित कर कठोर कार्रवाई करें, जिन्होंने आदिवासियों पर एफ़आइआर किया है।

इसे भी पढ़ें

मांद की थाप पर झूमें सीएम हेमंत और कल्पनास विधि-विधान से की सरहुल की पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं