बाइक दुर्घटना में 2 युवकों की हुई मौत , एक घायल [Two youths died, one injured in bike accident]

1 Min Read

गिरिडीहगिरिडीह जिले के बगोदर में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह के इस उद्योगपति ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं