पारस अस्पताल में हंगामा, 5 गोली लगे मरीज का नहीं हुआ इलाज [Chaos in Paras Hospital, patient with 5 bullet wounds not treated]

2 Min Read

Paras Hospital:

रांची। रांची के पारस अस्पताल में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि गुमला लाये गये एक व्यक्ति को 5 गोलियां लगी थीं, लेकिन उसका इलाज यहां नहीं किया गया। बता दें कि गुमला के भरनो इलाके में बीती रात हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति को जमीनी विवाद में 5 गोली मारी गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया।

अस्पताल द्वारा कहा गया कि उनके पास सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज हो जाएगा। लेकिन, जब घायल को अस्पताल ले जाया गया, तो 15 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका इलाज नहीं किया गया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और फिर मरीज को रिम्स ले जाया गया।

Paras Hospital:अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोपः

परिजनों ने पारस अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ने इलाज से पहले पैसे मांगे थे। पहले अस्पताल ने कहा कि सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर बताया गया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। मरीज को सीटी स्कैन के लिए पहले सैमफोर्ड अस्पताल भेजा जाएगा और उसके बाद ही इलाज किया जाएगा।

परिजनों ने अस्पताल पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने गंभीर और आपात स्थिति में अस्पताल ने इलाज नहीं किया और झूठ बोला गया। इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें 

बिहारः लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

Share This Article
Exit mobile version