पांडेय गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार [Police arrested two people of Pandey gang]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग की गिद्दी पुलिस ने गुंडई (hooliganism)करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धराये लोगों के नाम विक्की रैन और आजाद अंसारी बताये गये। दोनों गिद्दीसी के होसिर के रहने वाले हैं। दोनों लड़के पांडेय गिरोह (pandey gang) के लिए काम करते हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीम मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है।

कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलना इन लोगों की फितरत है। इस बात का खुलासा गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार ने किया। थानेदार कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि हजारीबाग पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की और आजाद गिद्दी सी इलाके में घूम रहे हैं। कोयला कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं।

मिली सूचना पर एसपी अरविंद सिंह ने आगे का टास्क गिद्दी थानेदार कुंदन कुमार को सौंपा।

इसे भी पढ़ें

NTPC DGM मर्डरः हजारीबाग जेल में बंद 11 गैंगस्टर्स-शूटर समेत केमिस्ट-ड्राइवर से भी पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं