पलामूः इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा [Palamu: Students create ruckus in engineering college]

2 Min Read

कहा- मेस का खराब खाना खाकर कई छात्र बीमार

पलामू। पलामू के लेस्लीगंज स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉले में छात्रों ने मेस के खराब खाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुरुवार की रात 8 बजे से 12 बजे तक हंगामा होता रहा। छात्र मेस संचालक को बदलने की मांग कर रहे थे।

कई छात्र पड़े बीमारः

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मिलने वाला खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कई छात्र एनीमिया और पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। मेस की फीस देने के बावजूद उन्हें मैगी और बिस्किट पर निर्भर रहना पड़ता है।

कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कीः

छात्रों ने मेस के खाने का वीडियो बनाकर सुखी पूड़ी और तेल भरे खाने की वास्तविकता दिखाई है। नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

मेस फीस बढ़ी, पर खाने की गुणवत्ता खराबः

एक छात्रा ने बताया कि अनुचित भोजन के कारण वह मात्र दो महीने में एनीमिया से ग्रसित हो गई। छात्रों का आरोप है कि मेस फीस बढ़ाने के बावजूद खाने की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। चार हजार रुपए उनसे मेस चार्ज लिए जा रहे हैं। कॉलेज से छुट्टी लेकर विद्यार्थी घर चले जाते हैं तब भी उनसे मेस की पूरी फीस ली जाती है।

प्राचार्य ने किया आश्वस्तः

छात्रों ने मेस के ठेकेदार को हटाने और नियमित रूप से मेस की जांच करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इधर, प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार सिंह ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

इसे भी पढ़ें

रांची के गुरुनानक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

Share This Article
Exit mobile version