झारखंड विधानसभा में पेयजल संकट पर हंगामा, विपक्ष का हेमंत सरकार पर हमला [Ruckus in Jharkhand assembly over drinking water crisis, opposition attacks Hemant government]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज पेयजल विभाग के बजट पर चर्चा होगी, जिसको लेकर सत्ता पक्ष जवाब देने को तैयार है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या पर विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि हर घर तक नल का पानी नहीं पहुंच रहा और चापाकलों की स्थिति भी दयनीय है।

इस पर विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा कि पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और सभी खराब चापाकलों की मरम्मत जारी है।

मंत्री रामदास सोरेन ने सर्कार को लेकर क्या कहा

वहीं, मंत्री रामदास सोरेन ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और प्रत्येक पंचायत में 10-10 चापाकल लगवाए जा रहे हैं ताकि पानी की कमी न हो। विधायक श्वेता सिंह ने भी स्वीकार किया कि पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसे दूर करने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी 81 विधायक अपने क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान कर रहे हैं, जिससे जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।

इसे भी पढ़ें

जानिये, झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की रेस में कौन-कौन शामिल ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं