रांची। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात भी हो सकता है।
इसको लेकर मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा। 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।
19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।
इसे भी पढ़ें