जामताड़ा। जामताड़ा में जंगल से 10 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को शव के साथ सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। घटना नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव की है।
सड़क जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस पीछे हट गई। हालांकि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
शनिवार सुबह से गायब थी बच्चीः
दरअसल, डाबर गांव के पास जंगल से 10 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पुलिस ने जताई है।
पुलिस ने घटनास्थल से चिप्स, कुरकुरे और अन्य सामान जब्त किए हैं। बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिर रविवार को जंगल से उसका शव बरामद हुआ।
इसे भी पढ़ें
जामताड़ा में पत्रकार के परिवार के साथ हुयी मारपीट, आरोपी फरार