गुमला में वज्रपात से छात्रा की मौत [Student dies due to lightning in Gumla]

1 Min Read

गुमला। झारखंड में बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर रही है। गुमला के चैनपुर के जयपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 12 साल की लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी केरकेट्टा के रूप में हुई है। वह संत अन्ना उच्च विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी। घटना जयपुर ढोरहा के पास हुई।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी स्कूल से घर लौट रही थी। तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाया। छात्रा को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम ने ली है करवट, कई इलाकों में हो रही बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं