गाजे-बाजे के साथ रांची में निकला मंगलवारी जुलूस [Tuesday procession took place in Ranchi with pomp and show]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची में गाजे-बाजे के साथ पहली मंगलवारी का भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए महावीर चौक पहुंचा यहां पूजा-अर्चना कर महावीरी पताका फहराया गया। इसके बाद विभिन्न मंडलों के रामभक्तों द्वारा अस्त्र-शस्त्र का चालन किया गया।

फिर सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अपनी अस्त्र-शस्त्र चालन कला का प्रदर्शन करने के बाद जुलूस वापस अपने-अपने अखाड़ों में लौट गया।

रामभक्तों का किया गया स्वागतः

प्रथम मंगलवारी शोभायात्रा में आये हुए अखाड़ाधारियों का श्री महावीर मंडल द्वारा महावीर चौक पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयसिंह यादव, मंत्री सुभाष साहू, पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, उदय रविदास, बलिराम प्रसाद व संतोष गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, सुनील वर्मा, प्रेम सिंह, बिंदुल वर्मा व राकेश सिंह द्वारा सभी रामभक्तों को माता की चुनरी ओढ़ायी गयी।

इसे भी पढ़ें

सुनीता विलियम्स को धरती पर लाने वाले ड्रैगन कैप्सूल की ये हैं खूबियां, क्या है खास

Share This Article
Exit mobile version