गर्मी शुरू होने से पहले हो रही है पानी की संकट, नगर निगम ने शुरु की तैयारी [There is a water crisis before the summer starts, the municipal corporation has started preparations]

2 Min Read


रांची। गर्मी की दस्तक भी शुरू नहीं हुई और शहर में पानी का संकट शुरू हो गया है। मुहल्लों के जमीनी जल का स्तर नीचे जाने लगा है जिससे घरों के बोरिंग सूखने लगे हैं। ऐसे में पानी की पाइपलाइन व्यवस्था न होने के कारण इन इलाकों के निवासियों के लिए नगर निगम के टैंकर ही आखिरी सहारा बन गये हैं।

जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने इस बार एक विशेष कार्य योजना बनाई है, जिससे जल संकट से जूझ रहे मोहल्लों तक जल्द से जल्द पानी पहुंचाया जा सके। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि इस बार शहर के नौ प्रमुख जलस्रोतों से टैंकरों में पानी भरकर उसे जरूरतमंद इलाकों में भेजा जायेगा।

इन जलस्रोतों को इस प्रकार चिह्नित किया गया है कि टैंकरों को जल्दी से रिफिल कर प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा सके। गर्मी के दौरान सबसे बड़ी चुनौती टैंकरों को तेजी से रिफिल करना होता है, ताकि जल संकट वाले इलाकों में पानी की समय पर आपूर्ति हो सके।

इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने लटमा हिल, कांके डैम, सिरमटोली जलस्रोत, कांटाटोली बस स्टैंड जलस्रोत, कर्बला चौक जलस्रोत, पिस्का मोड़ जलस्रोत और कुसई कॉलोनी जलस्रोत को टैंकरों के लिए पानी भरने के प्रमुख केंद्रों के रूप में चिन्हित किया है। यहां नगर निगम के टैंकर पहुंचेंगे और महज 15 मिनट में रिफिल होकर तुरंत प्रभावित इलाकों में रवाना किए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

गर्मी के मौसम में खानपान में बदलाव से करें शरीर को तैयार: जानें 10 जरूरी टिप्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं