कस्तूरबा गांधी स्कूल की अकाउंटेंट ने की आत्महत्या[Accountant of Kasturba Gandhi School commits suicide]

1 Min Read

पलामू पलामू जिले के स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अकाउंटेंट ने बुधवार को फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी है। बता दे घटना के समय, प्रियंका के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल चालू था। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी 5 साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी और वह 3 साल की बेटी की मां भी थी।

वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार को प्रियंका सुबह 11 बजे के बाद स्कूल पहुंची फिर क्वार्टर चली गयी। दोपहर करीब 12 बजे, उनके पति ने उन्हें फ़ोन नहीं पाया तब स्कूल के गार्ड को संपर्क किया। इसके बाद गार्ड ने क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

एक घंटे की कोशिश के बाद खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया गया, जहां प्रियंका को फंदे पर लटका पायी गयी । उस समय तक भी उनकी सांसें चल रही थी। लेकिन हस्पताल जाते वक़्त उनकी रस्ते में मौत हो गयी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने
में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

पलामू में गैंगवारः पांडेय गिरोह के 2 सदस्यों की हत्या, 2 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं