रांचीः टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम को यह उपलब्धि हासिल करने पर झारखंड के माननीयों ने भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने टीम इंडिया को दी बधाई
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया को दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है जिंदाबाद टीम इंडिया।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीम इंडिया को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी है, उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि सतरह साल का इंतजार खत्म हुआ।
यह अद्भुत, अकल्पनीय और सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने टीम इंडिया को शाबाशी दी और कहा कि देश को आपलोगों पर नाज है। वर्ल्ड कप जीतकर 140 करोड़ भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने टीम इंडिया को दी बधाई
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि दुनिया में हमारा तिरंगा बुलंद हुआ।
हम एक बार फिर से विश्व विजेता बने। उन्होंने लिखा है कि यह भारत की जीत है। यह जीत हर भारतवासी की है। बधाई भारत बधाई।
निशिकांत दुबे ने टीम इंडिया को दी बधाई
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि विजेता हमेशा विश्व विजेता होता है। यह नया भारत है, जो केवल जीत पर भरोसा करता, टीम इंडिया को बधाई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टीम इंडिया को दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि विश्व विजेता भारतीय टीम को बधाई।
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने टीम इंडिया को दी बधाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।
उन्होंने लिखा है कि साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि विशेष है, ऐतिहासिक है। आप सबने शानदार प्रदर्शन से 140 करोड़ देशवासियों क सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
इसे भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप जीतते ही विराट कोहली ने टी20I फॉर्मेट से लिया संन्यास