Sudha milk price hike Ranchi: राजधानी रांची में सुधा दूध महंगा, आज से लागू हुआ नया रेट

1 Min Read

Sudha milk price hike Ranchi

रांची। रांची में सुधा दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Bihar State Milk Co-operative Federation Limited (काम्फेड) ने रांची डेयरी की ओर से जारी नोटिस में दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। डेयरी प्रबंधन के अनुसार, कच्चे दूध, पैकेजिंग सामग्री और ट्रांसपोर्टेशन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है।

सुधा दूध की नई दरें

सुधा हेल्दी (TM)- 500 मिलीलीटर- 28
सुधा हेल्दी (TM)- 1000 मिलीलीटर – 55
सुधा हेल्दी (TM)- 6000 मिलीलीटर -327
सुधा शक्ति (SM)- 500 मिलीलीटर – 31
सुधा शक्ति (SM)- 1000 मिलीलीटर- 61
सुधा शक्ति (SM)- 6000 मिलीलीटर- 363
सुधा गोल्ड (FM)- 500 मलीलीटर- 34
सुधा गोल्ड (FM)- 1000 मिलीलीटर- 67
सुधा स्मार्ट (DTM)-180 मिलीलीटर- 10
सुधा स्मार्ट (DTM)-500 मिलीलीटर- 26

डेयरी प्रबंधन की अपील

काम्फेड ने कहा है कि गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह बढ़ोतरी आवश्यक थी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की गई है।
दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा, खासकर उन घरों में जहां रोजाना अधिक मात्रा में दूध की खपत होती है।

Share This Article