झारखंड विस बजट सत्र: सत्तापक्ष के विधायक बोले बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में दोषियों को बचा रहे स्वास्थ्य मंत्री

1 Min Read

Jharkhand Assembly Budget Session

रांची। झारखंड विधानसभा में आज 28 फरवरी को कई बार मंत्री इरफान अंसारी घिरते नजर आये। दूसरो ने नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के विधायकों ने ही उन्हें घेरा। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने का मामला भी आज सदन में जोर शोर से उठा। माले विधायक अरूप चटर्जी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप लगाया। चटर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री दोषियों को बचाना चाहते हैं। एक तरफ वो य़ह मानते हैं कि बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाया गया और दूसरी तरफ कहते हैं कि ऐसा नहीं हुआ है।

भाजपा विधायकों ने दिया साथ

सदन के अंदर इस मुद्दे पर अरूप चटर्जी को भाजपा विधायकों ने भी साथ दिया। भाजपा विधायक भी स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने लगे। दरअसल माले विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार से पूछा था कि क्या य़ह बात सही है कि चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने से उन्हें HIV संक्रमण हुआ है? इसपर सरकार की जवाब से असंतुष्ट विधायक अरूप चटर्जी ने य़ह आरोप लगाया कि मंत्री दोषियों को बचाना चाहते है

Share This Article