Ranchi Municipal Election 2026:
रांची। नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी रांची में मतदान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 6 पर पहुंचकर वोट डाला।
मतदान को बताया जिम्मेदारी
मतदान के बाद मंत्री ने कहा कि वोट देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
युवाओं को दिया संदेश
शिल्पी नेहा तिर्की ने मतदान के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, “शहर की सरकार चुनने का यह लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें जो शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और शहर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हो।”







