Ranchi municipal election 2026:
रांची। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत राजधानी रांची में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक रांची नगर निगम में 24.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बुंडू नगर पंचायत में 39.77 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
बुंडू में मतदान की गति रांची की तुलना में अधिक
अधिकारियों के मुताबिक बुंडू में मतदान की गति रांची की तुलना में अधिक रही है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।







