Roshni Khalkho: रोशनी खलखो बनी रांची की नई मेयर

1 Min Read

Roshni Khalkho

रांची। राजधानी में मेयर पद पर भाजपा समर्थित रोशनी खलखो की ऐतिहासिक जीत के साथ नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। रोशनी खलखो ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराकर मेयर की कुर्सी हासिल की। रोशनी को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोटों से संतोष करना पड़ा।

पांच राउंड तक चली मतगणना का अंतिम परिणाम रात 12 बजे घोषित हुआ। रोशनी ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला रोशनी और रमा के बीच ही सिमट गया। बाकी 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

Share This Article