Ranchi counting site power outage: रांची में मतगणना स्थल पर अंधेरा, सीसीटीवी बंद रहने का आरोप

1 Min Read

Ranchi counting site power outage

रांची। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने आरोप लगाया है कि सुकरहुटु स्थित मतगणना स्थल पर अव्यवस्था है। वहां अंधेरा है। उन्होंने मतगणना स्थल का वीडियो बना कर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर डाला है। उसमें कहा है कि मतगणना स्थल पर पिछले डेढ़ घंटे से बिजली कटी है। सीसीटीवी कैमरा बंद है।

ट्रांसपोर्ट नगर में बना है मतगणना स्थल

इस बार सुकरहुटु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रांची जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल बनाया है। यहीं पर रांची नगर निगम के लिए हुए चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसके लिए यहां बनाए गए बज्र गृह में बैलेट बॉक्सों को रखा गया है। पुलिस की निगरानी है। इसके अलावा विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक भी वहां डेरा डाले हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की हेराफेरी की कोशिश नहीं हो।

कैमरों में नहीं दिख रहे दरवाजे

रोशनी खलखो का आरोप है कि जहां भी कैमरे लगाये हैं, वे दरवाजों को कवर नहीं कर रहे हैं। इससे पता नहीं चलेगा कि कोई अंदर गया या बाहर आया। उन्होंने इस अव्यवस्था को साजिश का नतीजा बताया है।

Share This Article