Draupadi Murmu visit Ranchi: आज रांची आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जमशेदपुर जायेंगी

2 Min Read

Draupadi Murmu visit Ranchi

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 26 फरवरी को रांची आ रही हैं। यहां से वह जमशेदपुर जायेंगी।
जमशेदपुर में वह दो अलग-अलग कार्यक्रम में शमिल होंगी। उनका पहला कार्यक्रम कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ‎आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट‎के भूमि पूजन का है। वह इसमें शामिल होंगी। इसके बाद टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज जाएंगी। यहां कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सत्रों में टॉप‎ करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन से ‎होगी।

मेधावी छात्रों से‎ संवाद करेंगी

इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से‎ संवाद करेंगी, जिसे कॉलेज प्रशासन ‎परिचय सम्मेलन के रूप में देख रहा है।‎ राष्ट्रपति कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी‎ करेंगी और पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल ‎होंगी। कॉलेज प्रबंधन की दीर्घकालिक ‎योजना है कि परिसर में “द्रौपदी मुर्मू‎ स्पोर्ट्स एंड फूड कॉम्प्लेक्स” विकसित‎ किया जाए। इस कार्यक्रम में केवल 200 लोगों को ही‎ शामिल होने की अनुमति दी गई है।

दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति

तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वे भूमि पूजन में शामिल होंगी। यहां से निकल कर वे बारीडीह स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

राज्यपाल और सीएम भी शामिल होंगे कार्यक्रम मे

इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू और टीवी नरेंद्रन मौजूद रहेंगे।

Share This Article