Draupadi Murmu Ranchi visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

1 Min Read

Draupadi Murmu Ranchi visit

रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को हवाई मार्ग से रांची पहुंचीं। उनके आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विशेष प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक अभिवादन किया गया।

जमशेदपुर के लिए हुई रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ जमशेदपुर गए हैं। वहां राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में थीं। एयरपोर्ट परिसर में आम आवाजाही को नियंत्रित किया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी गई।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Share This Article