MLA Pradeep Yadav son wedding: बेटे की शादी में जमकर थिरके विधायक प्रदीप यादव, बारात में दिखा अलग अंदाज़

2 Min Read

MLA Pradeep Yadav son wedding

गोड्डा। प्रदीप यादव अपने बड़े बेटे की शादी में पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए। 25 फरवरी को बेटे डॉ. ऋतबीज के विवाह समारोह में पोड़ैयाहाट विधायक का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर गंभीर दिखने वाले विधायक जी बारात में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।

खुलकर थिरके प्रदीप यादव

बारात जैसे ही आगे बढ़ी, उन्होंने रिश्तेदारों और समर्थकों के साथ खुलकर डांस किया। कभी दोनों हाथ उठाकर झूमते तो कभी ताल पर कदम मिलाते दिखे। उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी। समारोह में शामिल मेहमानों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया और साथ में नाचते-गाते रहे।

बता दें कि डॉ. ऋतबीज का विवाह डॉ. जसबानी के साथ संपन्न हुआ। परिवार के लिए यह बेहद खास मौका रहा। बड़े बेटे के परिणय सूत्र में बंधने से घर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। 27 फरवरी को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस बीच विधायक प्रदीप यादव का बारात में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस पारिवारिक अंदाज़ की सराहना कर रहे हैं।

Share This Article